Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शासकीय महाविद्यालय आठनेर में स्वामी विवेकानंद कैरियर दिवस मनाया गया

By
On:

खबरवाणी

शासकीय महाविद्यालय आठनेर में स्वामी विवेकानंद कैरियर दिवस मनाया गया l

शासकीय महाविद्यालय आठनेर की प्राचार्य डॉ. सरोज पाटील के निर्देशन मे स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत सियाचिन दिवस (13 अप्रैल) मनाया गया l सियाचिन दिवस के अवसर पर, भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना ने लद्दाख के विश्व के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र, सियाचिन की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. गजानंद ठाकरे ने कहा की सियाचिन बेस कैंप पर सियाचिन दिवस आज देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह दिन भारत के सैन्य इतिहास की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धियों में से एक ऑपरेशन मेघदूत की याद में मनाया जाता है। सियाचिन पर आधारित यूट्यूब से वीडियो भी दिखाया गया l स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. निलेश धुर्वे ने आभार व्यक्त किया गया l इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय से समस्त स्टाफ एवं छात्र/ छात्राएं उपस्थित रहे l

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News