Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सुसाइड नोट ने खोला राज: ठेकेदार की प्रताड़ना से परेशान वृद्ध ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

By
On:

खबरवाणी

सुसाइड नोट ने खोला राज: ठेकेदार की प्रताड़ना से परेशान वृद्ध ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। थाना सारणी क्षेत्र में आत्महत्या के एक मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सुसाइड नोट के आधार पर हुए खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संत रविदास कॉलोनी पाथाखेड़ा निवासी फरियादी रामप्रसाद पवार ने 21 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पिता छतनलाल पवार, जो डब्ल्यूसीएल से सेवानिवृत्त थे, ने 20 जनवरी की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान मृतक की जेब से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने मकान निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार मानव पिता प्रेमचंद राम, निवासी अंबेडकर नगर पाथाखेड़ा को जिम्मेदार ठहराया। मृतक ने लिखा कि पूरा भुगतान करने के बावजूद ठेकेदार ने मकान अधूरा छोड़ दिया और बार-बार कहने के बाद भी काम पूरा नहीं किया, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान थे।

मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 23/2026 धारा 108 भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 8 जून 2026 को आरोपी मानव राम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक मनोज कुमार उईके, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, आरक्षक राकेश करपे, रविमोहन दर्शिमा एवं राजू बरकड़े की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या विवाद की स्थिति में आत्मघाती कदम उठाने के बजाय पुलिस से संपर्क करें।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News