Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सुधीर पूरी बने लायंस क्लब अध्यक्ष,नई कार्यकारणी का गठन 

By
On:

खबरवाणी

सुधीर पूरी बने लायंस क्लब अध्यक्ष,नई कार्यकारणी का गठन 

 

मुलताई। लायंस क्लब मुलताई ताप्ती नगरी के वर्ष 2026-27 के नवीन सत्र का इंस्टॉलेशन सेरेमनी हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।समारोह में पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (पी.डी.जी.) एवं डिस्ट्रिक्ट जी.एल.टी. कोऑर्डिनेटर लायन कमल भंडारी ने इंस्टॉलेशन ऑफिसर के रूप में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ज़ोन चेयरपर्सन लायन महेश नायक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में पी.डी.जी. लायन कमल भंडारी ने कहा कि लायंस क्लब इंटरनेशनल विश्व का सबसे बड़ा सेवा संगठन है, जिसका मूल उद्देश्य निस्वार्थ भाव से मानव सेवा करना है। उन्होंने सभी लायन मेंबर्स से सेवा, समर्पण एवं नेतृत्व की भावना के साथ समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। ज़ोन चेयरपर्सन लायन महेश नायक ने भी नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए वर्षभर अधिकाधिक सेवा प्रकल्प संचालित करने का आह्वान किया।दीपेश बोथरा ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए प्रेसिडेंट लायन सुधीर पुरी, सेक्रेटरी लायन नीरज ठाकरे, ट्रेज़रर लायन शोभित भार्गव, फर्स्ट वाइस प्रेसिडेंट लायन सुमित जैन, सेकंड वाइस प्रेसिडेंट लायन अभिषेक अग्रवाल, जॉइंट सेक्रेटरी लायन योगेश पटेल, जॉइंट ट्रेज़रर लायन महेश नायक, मेंबरशिप डायरेक्टर लायन अश्विनी धोटे, टेल ट्विस्टर लायन उमंग अग्रवाल, टेल टेमर लायन पंकज यादव तथा पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर (पी.आर.ओ.) लायन दीपेश बोथरा सहित समस्त एग्जीक्यूटिव कमेटी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की है। इस अवसर पर प्रशांत भार्गव, आशीष डांगे एवं तरेंद्र रघुवंशी ने नए मेंबर्स के रूप में लायंस क्लब इंटरनेशनल की सदस्यता ग्रहण करते हुए शपथ ली। क्लब परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत किया तथा सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट लायन सुधीर पुरी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई एग्जीक्यूटिव टीम वर्षभर हेल्थ कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप, आई चेक-अप कैंप, एनवायरमेंटल प्रोजेक्ट्स, यूथ एक्टिविटीज एवं विभिन्न कम्युनिटी सर्विस प्रोजेक्ट्स के माध्यम से समाज सेवा के कार्यों को नई दिशा देगी।

कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन लायन राहुल अग्रवाल एवं लायन प्रकाश खड़के द्वारा किया गया।

समारोह के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया तथा नवनिर्वाचित ऑफिस बियरर्स एवं न्यू मेंबर्स को सफल एवं सेवामय कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा सभी लायन मेंबर्स ने समाज सेवा के क्षेत्र में लायंस क्लब की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में सभी लायन सदस्य के परिजन उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News