खबरवाणी
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव संपन्न
सुधेश कुमार वैद्य बने अध्यक्ष, राजेश्वर दास वैष्णव ने सचिव व राकेश यादव उपाध्यक्ष पद पर दर्ज की जीत
नरसिंहपुर। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव संपन्न हुए। मतदान के बाद मतगणना हुई और मुख्य निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता ओ पी गोयल ने 20 जुलाई की देर रात परिणाम घोषित किया। गोयल ने बताया कि सभी अधिवक्ताओं के सहयोग से चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
जिसमें मुख्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी चौ. ओ.पी. गोयल अधिवक्ता एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र सिंह रघुवंशी अधिवक्ता एवं विपिन कुमार शर्मा अधिवक्ता ने बताया कि विभिन्न पदों में भाग लेने वाले प्रत्याशियों में सर्वाधिक मत प्राप्त करने वालों को विजयी घोषित किया गया। जिसमें अध्यक्ष सुधेश कुमार वैद्य 125 मत लेकर विजयी रहे । अध्यक्ष पद की अन्य प्रत्याशियों में कृष्ण कुमार विश्वकर्मा 72 मत, लीलाम्बर सिंह पटेल 66 मत, सुलभ जैन 36 मत, संतोष कुमार प्रजापति 20 मत प्राप्त हुए।
वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राकेश यादव 144 मत लेकर निर्वाचित हुए। नवीन कुमार सोनी को 142, सुरेश दुबे 31मत मिले। सचिव पद में
राजेश्वर दास वैष्णव ने 185 मत लेकर जीत हासिल की।जबकि लखन सोनी 108 , विवेक सागर सिलावट (पंडा)
23, साथ ही सह सचिव के लिए रोशन चंद्र सनेही साहू
167 मत लेकर विजयी रहे।
इसमें शरद कुमार गुप्ता 111
विनय चौधरी 33 वोट मिले। कोषाध्यक्ष ले लिए रूपा श्रीवास्तव 177 मत लेकर विजयी रहीं। इस पद पर अनीता पटैल 137 मत मिले। लाइब्रेरियन के लिए
स्वतंत्र नेमा 197 मत लेकर निर्वाचित हुए। अनिल विश्वकर्मा 113 मत मिले।
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिये 8 पद निर्धारित हैं जिसमें 3 पद महिला आरक्षित हैं ,मात्र 5 सदस्यों के फार्म प्राप्त हुये जो क्रमशः श्रीमती गुलाब गुप्ता , जितेन्द्र स्वरूप साहू , रामकुमार पटैल ,आर. के. साहू , याकूब खान, इस प्रकार वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हेतु 4 पद निर्धारित हैं चूंकि इसके लिये उक्त्त 5 प्रत्याशियों के फार्म प्राप्त हुये हैं। अतः उन्हें निर्विरोध विजयी घोषित गया। शेष 3 सदस्यों के लिये उचित मापदंड अपनाकर उन्हें नवीन कार्यकारिणी द्वारा चयन किया जाएगा,
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य में प्रियंका पटैल को 256 मत, जयंती तिवारी (जया शर्मा), 231 , दिनेश बाथरे 224, सुमायला खान 199, शिवानी 192, राजेन्द्र कुमार शर्मा 176 ,राजेश श्रीवास्तव 164 विजयी घोषित किए गए। जबकि दशरथ मेहरा 126 , श्रीमति लक्ष्मी नायक 94 , दशरथ लाल चौधरी 57 मत मिले।





