Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष नरसिंहपुर में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का सफल आयोजन

By
On:

खबरवाणी

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष नरसिंहपुर में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का सफल आयोजन

विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा देश – मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल

नरसिंहपुर भारतीय जनता पार्टी जिला नरसिंहपुर द्वारा दीनदयाल भवन करेली में “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और विकसित भारत-2047 के संकल्प पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहे हैं। इस अवधि में सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों परिवारों को पक्के घर मिले हैं, आयुष्मान भारत योजना ने गरीबों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं, जबकि उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है। जनधन योजना ने आर्थिक समावेशन को बढ़ावा दिया है तथा पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और रोजगार जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष रामस्नेही पाठक, विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल, महेंद्र नागेश सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सम्मेलन में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन शामिल हुए। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा विकसित भारत के निर्माण में सभी वर्गों की सहभागिता को आवश्यक बताया कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News