Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) ने किया दुनावा क्षेत्र का निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

By
On:

खबरवाणी

अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) ने किया दुनावा क्षेत्र का निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

दुनावा। जिले के नवागत कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार किए जा रहे निरीक्षणों का असर अब नजर आने लगा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) राजीव कहार ने गुरुवार को दुनावा क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सीनियर बालक छात्रावास दुनावा का निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाई गईं। परिसर में साफ-सफाई की कमी एवं अव्यवस्थित हालात को लेकर संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई गई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही ग्राम सर्रई स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र परिसर में खुदा हुआ गड्ढा पाया गया, जो दुर्घटना का कारण बन सकता था। इस पर एसडीएम ने जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए गड्ढा तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि शासकीय संस्थाओं में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि व्यवस्थाओं में सुधार कर शासन के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News