Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पेपर लीक मामले में विद्यार्थियों ने रैली निकाली, एसडीएम को ज्ञापन सौपा

By
On:

खबरवाणी

पेपर लीक मामले में विद्यार्थियों ने रैली निकाली, एसडीएम को ज्ञापन सौपा

मुलताई।पेपर लीक मामले में जंतर मंतर पर आंदोलन कर विद्यार्थियों पर पुलिस बल का प्रयोग करने के विरोध एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को नगर के विद्यार्थियों द्वारा नागपुर नाके से ररली निकालकर जमकर नारेबाजी की एवं तहसील कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम राजीव कहार को सौपा।इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता सुमित शिवहरे, आशीष सोनी, पार्षद निर्मला बेले, सहित किसान संघर्ष समिति के अनिल सोनी, आराधना भार्गव सहित अन्य नेता भी उपस्थित रहे एवं विद्यार्थियों का समर्थन किया।विद्यार्थियों द्वारा सौपे ज्ञापन में बताया देश में विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं, जिससे वर्षों तक दिन-रात मेहनत करने वाले होनहार छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। इस पर तुरंत रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। री नीट परीक्षाओं में विसंगति के कारण देश में 21 मासूम बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस गंभीर त्रासदी की निष्पक्ष जांच कराई जाए और पीड़ित परिवारों को न्याय व उचित मुआवजा दिया जाए। देश की साख और युवाओं के भविष्य से जुड़े इस संवेदनशील शिक्षा विभाग में फैली व्यापक अराजकता और प्रशासनिक विफलता की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए वर्तमान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें। विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर ‘संसद मार्च’ कर रहे शांतिप्रिय छात्र-छात्राओं पर पुलिस प्रशासन ‌द्वारा बर्बर और दमनकारी बल प्रयोग किया गया। इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।वहीं भ्रष्ट शिक्षा तंत्र का समूल नाश और पारदर्शिता पूरी शिक्षा व्यवस्था का व्यवसायी करण बंद कर परीक्षाओं के आयोजन से लेकर परिणामों की घोषणा तक पूरी प्रक्रिया में 100 प्रतिशत पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है जिससे हर वर्ग के छात्र को समानता और न्याय का अधिकार मिल सके।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News