Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक व कठपुतली कार्यक्रम आयोजित

By
On:

खबरवाणी

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक व कठपुतली कार्यक्रम आयोजित

भौंरा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत सोमवार शाम बस स्टैंड परिसर में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक एवं कठपुतली प्रदर्शन के माध्यम से बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और बेटियों के सम्मान का संदेश दिया गया।

शाम के समय आयोजित कार्यक्रम को देखने के लिए बस स्टैंड परिसर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। स्कूलों की छुट्टी के बाद घर लौट रहे छात्र-छात्राओं ने भी रुककर कार्यक्रम का आनंद लिया। कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से बेटियों को शिक्षा का अधिकार दिलाने, उनके प्रति भेदभाव समाप्त करने तथा समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भौंरा की सरपंच मीरा धुर्वे मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं भी मौजूद रहीं। सभी ने अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सरपंच मीरा धुर्वे ने कहा कि बेटियां परिवार और समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव का माध्यम है। प्रत्येक परिवार को बेटियों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने चाहिए। ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रभावी माध्यम बनते हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान का उद्देश्य बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। विभाग द्वारा समय-समय पर इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News