Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

तूफान का कहर: जन्मदिन का जश्न बिगड़ा, पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टला

By
On:

खबरवाणी

तूफान का कहर: जन्मदिन का जश्न बिगड़ा, पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टला

सारणी। शनिवार शाम क्षेत्र में आई तेज आंधी और तूफान ने भारी तबाही मचाते हुए जनजीवन को प्रभावित कर दिया। कई स्थानों पर पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और मकानों को नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आईं। बागडोना क्षेत्र में ज्वेलर्स व्यवसायी अरविंद सोनी के घर की सोलर प्लेट तेज हवा में उड़कर टूट गई, जिससे उन्हें ढाई लाख के करीब का नुकसान होना बताया जा रहा है वहीं उनकी दुकान का सेड भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दुकान में पीछे कमरे में आग लगने से वहां रखा डीपीआर कैमरे शाहिद घर का सामान जल जाने से करीबन ढ़ाई लाख का नुकसान आगजनी से होना बताया जा रहा है खास बात यह रही कि उसी दिन उनका जन्मदिन था और परिवार जश्न की तैयारी में लगा था, लेकिन तूफान ने खुशी को चिंता में बदल दिया।
वहीं पाथाखेड़ा इलाके में बड़ा हादसा टल गया। डब्ल्यूसीएल क्वार्टर के सामने खड़ी एक कोल कर्मी की कार पर अचानक विशाल नीलगिरी का पेड़ गिर पड़ा। गनीमत रही कि उस समय कार में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा गंभीर जनहानि हो सकती थी। हालांकि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वही सारणी सहित आसपास भी पेड़ गिरने के मामला सामने आया है

तूफान के चलते कई जगहों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा और बिजली सप्लाई घंटों ठप रही, जिससे लोगों को अंधेरे और गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। नागरिकों ने प्रशासन से जर्जर पेड़ों की समय रहते कटाई की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News