खबरवाणी
माझरी में होंगी बिरसा मुंडा और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना, किया भूमिपुजन
मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम माझरी में बिरसा मुंडा एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जिसे लेकर बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामनगर मे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने पांच कन्याओं के शुभ हाथों से युवा समाजसेवी लोकेश गीदकर द्वारा पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया गया। इसके बाद ग्राम माझरी के मुख्य चौक पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना हेतु भी विधिवत पूजा कर भूमि पूजन संपन्न किया गया।कार्यक्रम मे जनपद सदस्य प्रीति उइके, सरपंच बिलसु पन्द्राम सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। सरपंच बिलसु पन्द्राम ने बताया लोकेश गीदकर अपने जन्मदिन के अवसर पर दोनों प्रतिमाएं भेंट कर रहे हैं, साथ ही प्रतिमा स्थापना हेतु पेडस्टल निर्माण की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाएंगे। इस सराहनीय पहल के लिए ग्रामवासियों ने उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकेश गीदकर ने कहा समाज में आपसी सहयोग और भाईचारा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आदिवासी समाज हमारी जड़ है और हमें आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य देना हमारा कर्तव्य है।उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आगामी जयंती से पहले दोनों प्रतिमाओं की स्थापना कर अनावरण किया जाएगा।





