Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

वीआईपी स्कूल सीबीएसई 10वी मे हर्षिता शाह रही प्रथम

By
On:

खबरवाणी

वीआईपी स्कूल सीबीएसई 10वी मे हर्षिता शाह रही प्रथम

मुलताई। नगर मे संचालित से वसंत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मे सीबीएसई कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम गौरवान्वित किया है। परीक्षा में हर्षिता साहा ने 95.4प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अवनि मालवीय ने 92.20प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा गौतम सरयाम ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष सुखदेव पांसे, मार्गदर्शक दिलीप डांगे, डायरेक्टर डॉ. श्रीमती मधु पांसे, सचिव प्रदीप डांगे एवं प्राचार्य नीतू शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सतत प्रगति की कामना की।विद्यालय परिवार ने इस शानदार परिणाम का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News