खबरवाणी
बर्राढ़ाना आगजनी प्रभावित लोगो से मिलने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल
रिपोर्ट प्रदीप यादव
खबर भीमपुर से जहां शनिवार के दिन हुई बाशिंदा के बर्रा धाना में भयंकर आगजनी से हुए नुकसान को जानने बी जे पी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल केंद्रीय मंत्री डी डी यूके विधायक महेंद्र सिंह चौहान कांग्रेश से जिला अध्यक्ष निलय डागा अधिवासी प्रदेश कांग्रेश अध्यक्ष रामू टेकाम पूर्व विधायक धर्मु सिंह सिरसम प्रभावितों का हाल चाल जाना
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा की प्रभावितों की भरसक मदद की जाएगी किसी भी प्रकार की कोई भी कसर नहीं रखी जाएगी और विधायक महेंद्र सिंह चौहान और मेरे तरफ से तत्काल राहत राशि ढाई लाख रुपए प्रदान की जा रही है
शासन के तरफ से चार लाख रूपए की राशी दी जाएगी और सभी प्रभावितों को भोजन ओर रहने के लिए स्कूल भवन में व्यवस्था की जा रही है
करीब ढाई तीन घंटे रूक कर एक एक आगजनी हुए लोगों के स्थान पर जाकर बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश खंडेलवाल ने दिए
जिला अध्यक्ष निलय डागा ने प्रभावितों को भोजन सामग्री प्रदान की और सभी प्रभावितों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद करने की बात कही वही उन्होंने कहा की बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चाहे तो प्रभावितों को तत्काल मकान की आवश्यकता पूरी कर सकते हैं और उन्होंने कहा की चाहे तो प्रशासन मदद करें तो इस दुख की घड़ी में प्रभावितो महीने भर में ही मकान बनाए जा सकते हैं
समाज सेवियों में जिसमें सचिव संघ , भीमपुर ,चिचोली से किन्नर समाज सेविका सुनीता दीदी के ग्रुप, यादव समाज सेवक जिला अध्यक्ष भूरा यादव और विभिन्न समाज सेवा से जुड़े हुए समाज सेवियों ने कपड़े भोजन की व्यवस्था की गई हैं ऐसे दुख की घड़ी में पूरा क्षेत्र बाशिंदा के प्रभावितों के साथ खड़ा है
अधिकारियों मे घटना दिन से ही मोर्चा संभाले भैंसदेही एस डी एम मरावी साहब भीमपुर तहसीलदार बसंत कुमार बरखानिया मोहदा रेंज ऑफिसर अर्जुन पाटीदार ,सचिव संघ अध्यक्ष रोशन यादवसुरेश यादव नंदकिशोर सरनेकर शुक्ला जी सभी साथियो ने दिल खोल कर मेहनत की सभी ग्रामीण जन खुले दिल से धन्यवाद करते दिखे
ग्रामीणों में रोष भी है
ग्रामीणों का कहना है की अगर भीमपुर में फायर ब्रिगेड होती तो शायद नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था शासन के प्रति ग्रामीणों ने उदासीनता भी प्रगट की






