Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नगर पालिका निर्वाचन सूची पुनरीक्षण को लेकर स्टैंडिंग कमेटी की बैठक, 25 मई तक मतदान केंद्रों पर प्राधिकृत अधिकारी लेंगे दावे-आपत्ति

By
On:

खबरवाणी

नगर पालिका निर्वाचन सूची पुनरीक्षण को लेकर स्टैंडिंग कमेटी की बैठक, 25 मई तक मतदान केंद्रों पर प्राधिकृत अधिकारी लेंगे दावे-आपत्ति

_नगर पालिका सभाकक्ष में सायं 4 बजे से हुई बैठक, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने दी जानकारी, पार्षदगण, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद।_

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 अंतर्गत मंगलवार 19 मई को नगर पालिका सभाकक्ष में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्षदगण, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

नगर पालिका परिषद सारनी सभाकक्ष में मंगलवार 19 मई को सायं 4 बजे से मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 अंतर्गत रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रपंच आर. के निर्देश पर उक्त स्टेंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संतोष पथोरिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने पुनरीक्षण को लेकर विस्तार से जानकारी दी। फोटोयुक्त मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने व अन्य दावे-आपत्तियों को लेकर फार्म भरे जाने की जानकारी प्रदान की गई। इसके लिए 15 से 25 मई दोपहर 3 बजे तक प्रत्येक वार्ड के मतदान केंद्र में प्राधिकृत अधिकारी के समक्ष दावे-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संतोष पथोरिया ने सभी से आग्रह किया कि गत एसआईआर के आधार मानते हुए नगर पालिका निर्वाचन की मतदाता सूची में ज्यादा से ज्यादा सुधार कराएं। बैठक में पार्षद भीम बहादुर थापा, आनंद नागले, प्रवीण सोनी, आकाश पंदराम, सुनीता धुर्वे, बेबी बिंझाड़े, गणेश महस्की, राजनीतिक दल से हेमंत धोटे, राफे बक्श, शांति पाल, अजय सोनी, सपन कामला, बबलू नरें, विनोद जगताप, सुनील भलावी, आरके मरकाम, आरएस सतवंशी एवं तकनीकी सहायक सद्दाम अंसारी के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे। बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने उक्त कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का आव्हान भी किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का समुचित प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

36 वार्डों में यहां प्रस्तुत कर सकते हैं दावे-आपत्ति :

वार्ड 1 शासकीय आदिम जाति कल्याण प्राथमिक शाला भवन पाटाखेड़ा, वार्ड 2 शासकीय उमावि सारनी दक्षिण भाग, वार्ड 3 ईएलसी स्कूल कमरा नं. 1 सारनी, वार्ड 4 शासकीय प्राथमिक शाला सुपर एफ कमरा नं. 1, वार्ड 5 छत्रपति शिवाजी संस्थान प्रथमिक शाला भवन, वार्ड 6 आंगनबाडी भवन भाग 1. वार्ड 7 न्यू वेलफेयर सेंटर सारनी, वार्ड 8 सरस्वती शिशु मंदिर कमरा नं. 1, वार्ड 8 सरस्वती शिशु मंदिर कमरा नं 7. वार्ड 10 कार्यालय वन परिक्षेत्र अधिकारी कमरा नं. 2, वार्ड 11 सिविल आफिस केंद्रीय विद्यालय के सामने, वार्ड 12 आदर्श गायत्री स्कूल सारनी, वार्ड 13 इरेक्टर्स होस्टल, वार्ड 14 आंगनबाड़ी भाग 1, वार्ड 15 आंगनबाड़ी भाग 1, वार्ड 16 शासकीय कन्या उमावि पाथाखेड़ा, वार्ड 17 ऑफिसर्स क्लब पाथाखेड़ा, वार्ड 18 स्वरूप प्रा.शा. वार्ड 19 प्राथमिक शाला शिव मंदिर, वार्ड 20 आंगनबाड़ी भाग 1, वार्ड 21 प्राथमिक शाला बाघिनकुंड, वार्ड 22 आगनबाड़ी भवन भाग 1, वार्ड 23 आंगनबाड़ी भवन भाग 1. वार्ड 24 आंगनबाड़ी केंद्र भाग 1, वार्ड 25 सतपुड़ा स्कूल पाथाखेड़ा, वार्ड 26 आंगनबाड़ी केंद्र भाग 1, वार्ड 27 आंगनबाड़ी केंद्र भाग 1, वार्ड 28 आंगनबाड़ी केंद्र भाग 1, वार्ड 29 आंगनबाडी केंद्र भाग 1. वार्ड 30 अजाक मिडिल स्कूल शोभापुर, वार्ड 31 शासकीय माध्यमिक शाला शोभापुर, वार्ड 32 आंगनबाड़ी केंद्र भाग 3, वार्ड 33 कर्मचारी क्लब शोभापुर, वार्ड 34 आदर्श सरस्वती स्कूल कैलाश नगर, वार्ड 35 शासकीय उमावि शोभापुर, वार्ड 36 अजाक प्राथमिक शाला बगडोना।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News