Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

तेज रफ्तार कार ट्रांसफार्मर से टकराकर घर में घुसी, दो घायल

By
—
On:

खबरवाणी

तेज रफ्तार कार ट्रांसफार्मर से टकराकर घर में घुसी, दो घायल

मुलताई। नगर में बैतूल रोड पर रिलायंस ट्रेंड्स के पास शनिवार रात करीब 10.30 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली ट्रांसफार्मर से टकराकर पलटते हुए सड़क किनारे एक मकान में जा घुसी। हादसे में कार सवार 2 लोग घायल हो गए, जिन्हे मौके पर उपस्थित लोगो वाहन से बाहर निकाला एवं उन्हें उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया।घटना की सूचना पुलिस और बिजली कंपनी को भी दी गई। दुर्घटना में बिजली के तार टूटकर सड़क पर गिर गए। बिजली कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टूटे तारों को ठीक कर बिजली सप्लाई करीब आधे घंटे बाद प्रारम्भ की गई।जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और सड़क पर जमा भीड़ को हटाया। बताया जाता है कार तेज गति से बैतूल रोड की ओर जा रही थी। रिलायंस ट्रेंड्स के पास अचानक कार बेकाबू हो गई और सीधे ट्रांसफार्मर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार पलटकर सड़क किनारे स्थित मकान से जा टकराई। हादसे में कार सवार बिट्टू एवं अर्जित चौकीकर घायल हो गए।जिन्हे कार से निकालकर उपचार कराया गया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News