Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जयस्तंभ चौक पर तेज रफ्तार बल्कर ने साइकिल सवार मजदूर को रौंदा, 10 दिनों में 5वीं मौत

By
On:

खबरवाणी

जयस्तंभ चौक पर तेज रफ्तार बल्कर ने साइकिल सवार मजदूर को रौंदा, 10 दिनों में 5वीं मौत

 

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

 

सारनी । जयस्तंभ चौक पर रविवार रात करीब 9:30 बजे एक भीषण सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ठेका मजदूर संजय निरापुरे के रूप में हुई है, जो प्लांट में ड्यूटी के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बल्कर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और कुचलते हुए आगे निकल गया।

 

हादसे के बाद घटनास्थल का दृश्य बेहद भयावह था। सड़क पर बिखरा खून, टूटी साइकिल और मौके पर जुटी भीड़ ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बल्कर की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही इस हादसे की मुख्य वजह रही।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि बैतूल–परासिया स्टेट हाईवे लगातार हादसों का गवाह बन रहा है। पिछले 10 दिनों में ही 5 लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।

 

नागरिकों ने जयस्तंभ चौक, बजरंग मंदिर, तिगड़डा, काली माई, शोभापुर स्टाप और बागडोना जैसे प्रमुख स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर और अन्य सुरक्षा उपाय तत्काल लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं की गई तो ऐसे हादसे आगे भी जारी रहेंगे।

 

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर प्रशासन कब जागेगा? क्या हर बार किसी की जान जाने के बाद ही कार्रवाई होगी, या फिर समय रहते लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी?

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News