Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नरसिंहपुर सेंट्रल जेल में स्वास्थ्य शिविर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की बंदियों की जांच, बांटी गई निःशुल्क दवाइयां

By
On:

खबरवाणी

नरसिंहपुर सेंट्रल जेल में स्वास्थ्य शिविर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की बंदियों की जांच, बांटी गई निःशुल्क दवाइयां

नरसिंहपुर। केंद्रीय जेल नरसिंहपुर में निरुद्ध बंदियों के बेहतर स्वास्थ्य और देखभाल को ध्यान में रखते हुए तिवारी फाउंडेशन, जबलपुर के सहयोग से एक विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जबलपुर के विभिन्न निजी अस्पतालों, चिकित्सालय नरसिंहपुर और स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने जेल में बंद पुरुष एवं महिला बंदियों के स्वास्थ्य की गहन जांच की।
​स्वास्थ्य परीक्षण और विशेषज्ञ सलाह
शिविर के दौरान विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बंदियों की स्वास्थ्य जांच कर उचित परामर्श दिया। इस दौरान बंदियों की सामान्य शारीरिक जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर, त्वचा संबंधी समस्याएं, आंख व दांतों की जांच के साथ-साथ मौसमी बीमारियों का परीक्षण किया गया। डॉक्टरों की टीम ने जरूरत के अनुसार बंदियों को मौके पर ही निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त या विशेष देखभाल की आवश्यकता वाले बंदियों को आगे के उपचार तथा नियमित फॉलो-अप की सलाह दी।
​मानसिक स्वास्थ्य और स्वच्छता पर जोर
चिकित्सकों ने बंदियों को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के उपाय भी बताए। डॉक्टरों ने कहा कि जेल परिसर में नियमित योग, प्राणायाम और स्वच्छता का ध्यान रखकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। बंदियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार और मौसमी संक्रमणों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया।
जेल प्रशासन की पहल
स्वास्थ्य शिविर के सुचारू संचालन में जेल स्वास्थ्य अमले, जेल सुरक्षा कर्मियों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। शिविर के अंत में जेल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।

इनका कहना

​जेल अधीक्षक अदिति चतुर्वेदी ने बताया कि बंदियों के मानवाधिकारों और उनकी सेहत का रखना जेल प्रबंधन की प्राथमिकता है। समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं ताकि बंदियों को समय पर सही चिकित्सीय परामर्श और उपचार मिल सके।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News