खबरवाणी
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से
बुरहानपुर- जिले में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविरों का होंगा आयोजन
बुरहानपुर। खंडवा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील के सतत प्रयास एवं पहल से बुरहानपुर जिले के दिव्यांगजनों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। सांसद की मांग पर जिले में एडिप (ADIP) योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए विशेष चिन्हांकन एवं परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर शिविरों की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में सेवा, संवेदनशीलता और जनकल्याण की नई कार्य संस्कृति स्थापित हुई है। प्रधानमंत्री जी ने हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। विशेष रूप से दिव्यांगजनों के सम्मान, अधिकार और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। उन्हीं की प्रेरणा और संकल्प के अनुरूप बुरहानपुर जिले के दिव्यांगजनों को अधिक से अधिक लाभ मिले, इसी उद्देश्य से यह विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के माध्यम से दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और उनका प्रयास हैं कि लोकसभा का कोई भी पात्र दिव्यांगजन शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
यहाँ होंगा शिविरों का आयोजन
– 29 जून 2026
स्थान – जनपद पंचायत प्रांगण, खकनार (ग्रामीण)
– 30 जून 2026
स्थान – गुजराती वाड़ी सेवासदन कॉलेज के सामने बुरहानपुर
– 1 जुलाई 2026
स्थान – नवीन नगर पालिका भवन, नेपानगर (शहरी,ग्रामीण)
– 2 जुलाई 2026
स्थान – नगर परिषद प्रांगण, शाहपुर
– 3 जुलाई 2026
स्थान – ग्राम पंचायत भवन दरियापुर (ग्रामीण) शिविर का समय सुबह10 से शाम 5 बजे तक रहेंगा इन शिविरों में पात्र दिव्यांगजनों का परीक्षण एवं चिन्हांकन कर उन्हें आवश्यकता अनुसार ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, कृत्रिम अंग, बैसाखी सहित विभिन्न सहायक उपकरणों का लाभ दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी।





