खबरवाणी
सेवानिवृत होकर लौटने पर सैनिक का किया स्वागत
मुलताई। क्षेत्र के ग्राम दुनावा निवासी मुकेश कुमार कौशिक भारतीय सेना में 22 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत होकर मुलताई लौटने पर समाजसेवीयों एवं परिजनों ने उनका स्वागत किया। मुकेश कुमार कौशिक सेना के टेलिकम्युनिकेशन विभाग में पदस्थ रहे एवं अपनी सेवा के दौरान सिक्किम कश्मीर लद्दाख सहित देश के अन्य कई प्रदेशों में अपनी सेवा दी। उनके वापस घर लौटने पर कांग्रेस नेता सुमित शिवहरे,युवराज भिकोंडे,अजय ठाकुर,नीलेश साबले, राजू चौरे,कृष्णा खांडवे सहित परिजनों ने भारत माता के जयकारों के साथ फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सेवानिवृत आर्मी अफसर मुकेश कुमार कौशिक ने कहा की उनका जीवन हमेशा देश की सेवा ले लिए समर्पित रहा एवं सेना में अपनी सेवा के दौरान कई बार बहुत कठिन परिस्तिथियों में भी उन्होंने अपने कर्त्तव्य का निर्वहन किया है उन्होंने उपस्थित युवाओं से भी अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ राष्ट्र की सेवा करने का आह्वान किया ।





