खबरवाणी
समाज जागेगा , युवा वर्ग सशक्त व् स्वस्थ्य बनेगा ,शत प्रतिशत टिकाकरण ही सर्वाइकल टीकाकरण अभियान को सफल बनाएगा l
बुरहानपुर नि.प्र. – सर्वाइकल टीकाकरण अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेंद्र जैन ने कहा की समाज जागेगा , युवा वर्ग सशक्त व् स्वस्थ्य बनेगा ,शत प्रतिशत टिकाकरण ही सर्वाइकल टीकाकरण अभियान को सफल बनाएगा l स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई भी योजना अगर जनहीत में संचालित होती है तो उसमे सभी की सहभागिता ही कार्यक्रम को सफलता की और लेकर जाती है l वर्तमान में 14 वर्ष की पूर्ण आयु व 15 वर्ष के बिच की आयु की इस देश की समस्त बालिकाओ को इस टीकाकरण का लाभ अवश्य रूप से उठाना चाहिए ताकि सर्वाइकल केंसर जैसी बीमारी की रोकथाम हो सके l इसी परिपेक्ष में वर्तमान में देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा निर्देशित एच पी व्ही (HPV)टीकाकरण अभियान पुरे देश में निशुल्क संचालित हो रहा है इसी कड़ी में आज बुरहानपुर जिले में समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संरक्षक व् संस्थापक महेंद्र जैन , जिला स्वास्थ्य विभाग बुरहानपुर की टीम सर्व श्री सुपरवाईजर अशफाक अंसारी ,स्वास्थ्य विभाग बुरहानपुर के DPM सुशांत रिबेनकर , के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग की सिस्टर ,आशा कार्यकर्ता ,आँगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा आज अंडा बाज़ार स्थित यूनिक पब्लिक स्कूल , नया मोहल्ला क्षेत्र स्थित आदर्श विद्यापीठ शाला ,एवं गाँधी चौक क्षेत्र स्थित पटेल रतिलाल बोरिवाला शाला में इस अभियान के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के साथ साथ टीकाकरण कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया l
उक्त अभियान म.प्र. स्वास्थ्य मिशन के द्वारा जारी परिपत्र अनुसार जिले के कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशानुसार व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र वर्मा के मार्ग दर्शन में व, इस अभियान के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वाई बी शास्त्री एवं जनजाग्रति संस्था के सहयोग से इस जिले में जगह जगह जाकर जागरूकता फैलाकर टीकाकरण अभियान को संचालित किया जा रहा है l आज के इस अभियान अवसर पर यूनिक पब्लिक शाला के प्राचार्य डॉ. जावेद ,आदर्श विद्यापीठ शाला की डायरेक्टर साधना शाह एवं पटेल रतिलाल बोरिवाला शाला की प्रचार्य अर्चना गोविन्दजीवाला , उपप्राचार्य सोनिया शर्मा के साथ साथ समस्त शाला के स्टाफ व् बड़ी संख्या में बालिकाए उपस्थित थी l
l उपरोक्त जानकारी टीकाकरण अधिकारी डॉ वाई बी शास्त्री ने दी l





