Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मोटरसाइकिल में घुसा सांप

By
Last updated:

खबरवाणी

मोटरसाइकिल में घुसा सांप

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। शॉपिंग सेंटर सारनी के पास गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मोटरसाइकिल में अचानक सांप घुस गया। यह घटना मोहित ज्वेलर्स दुकान के समीप हुई, जहां बाइक सवार को अचानक संतुलन बिगड़ने पर वाहन गिराना पड़ा।

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। लोगों ने सावधानी बरतते हुए मोटरसाइकिल में छिपे सांप को खोजने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद बाइक के कुछ पुर्जे खोलकर अंदर छिपे सांप को बाहर निकाला गया और सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया गया।

बताया जा रहा है कि सांप आकार में छोटा था, लेकिन स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी के मौसम में अक्सर सांप और अन्य जीव-जंतु अपने बिलों से निकलकर ठंडी जगहों की तलाश में वाहनों या रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं।

घटना के बाद लोगों ने सतर्क रहने और ऐसे मामलों में विशेषज्ञों की मदद लेने की अपील की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News