खबरवाणी
बगड़ोना रेस्क्यू गेट मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी- के बगडोना स्थित रेस्क्यू गेट के सामने बने मंदिर में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दो अज्ञात 2 युवक मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि जिस समय यह वारदात हुई, उस दौरान सड़क पर सामान्य रूप से आवाजाही जारी थी। रेस्क्यू गेट क्षेत्र हमेशा व्यस्त रहने वाला इलाका है और मंदिर के सामने ही कई दुकानें भी संचालित होती हैं। इसके बावजूद आरोपियों ने बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दोनों युवक मंदिर में प्रवेश करते हैं और मौका पाकर चांदी का मुकुट निकालकर तेजी से वहां से निकल जाते हैं। घटना के बाद मंदिर समिति और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।





