Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बाबा खाटू श्‍याम के जन्‍मोत्‍सव पर निकाली श्‍याम भक्‍तो ने निशान यात्रा

By
On:

खबरवाणी

बाबा खाटू श्‍याम के जन्‍मोत्‍सव पर निकाली श्‍याम भक्‍तो ने निशान यात्रा

मुलताई। बाबा खाटू श्‍याम के जन्‍मोत्‍सव पर शनिवार को सुबह साढ़े 8 बजे से निशान यात्रा निकाली गई । जो बाबा खाटू श्‍याम के जयकारे लगाते हुए हाथ में ध्‍वज लिए सोनोली धाम पहुची। जहां पर बाबा का जन्‍मोत्‍सव मनाया गया । बाबा खाटू श्‍याम भक्‍तों द्वारा शोभायात्रा शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे ताप्‍ती तट स्थित ताप्‍ती मंदिर से निकलकर मॉं ताप्‍ती परिक्रमा करते हुए जयस्‍ंतभ चौक, कामधेनू चौक, मासोद नाका महाकाल ढाबा के पास से होते हुए सोनोली धाम पहुची। शोभायात्रा में बाबा श्‍याम को रथ पर विराजित कर सुदंर झांकी निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्‍या में भक्‍त पैदल हाथो में बाबा का निशान लेकर मंदिर पहुचें । जहां पर बाबा की पूजा अर्चना कर 56 भोग लगाए गए. वहीं शाम में बाबा का कीर्तन किया । जन्‍मोत्‍सव पर बाबा के दर्शनों के लिए मंदिर भर खुला रहा। शाम 7 बजे से बाहर से आए हुए गायको द्वारा बाबा के मधुर भजनों की प्रस्‍तुति दी गई । जहां बाबा का जन्‍मोत्‍सव मनाया गया शाम के समय भजन गायको द्वारा भजनों की प्रस्‍तुति दी गई ।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News