Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भगवान श्रीराम के राज्‍याभिषेक के साथ हुआ श्रीरामलीला का समापन

By
On:

खबरवाणी

भगवान श्रीराम के राज्‍याभिषेक के साथ हुआ श्रीरामलीला का समापन

मुलताई। नगर के गांधी चौक में आयोजित श्रीरामलीला के मंच पर भगवान श्रीराम का राज्‍याभिषेक का मंचन किया गया । रावण का वध करने के बाद भगवान श्रीराम पुष्‍पक विमान से अयोध्‍या लौटते है। जिसके बाद भगवान श्रीराम का राज्‍याभिषेक किया गया । भगवान श्रीराम की राज्‍याभिषेक की लीला का सुदंर मंचन एव झांकी शुक्रवार रात्रि में दिखाई । जिसके बाद श्रीरामलीला का समापन किया गया । भगवान श्रीराम की भूमिका में राहुल शर्मा, माता जानकी की जतिन सेवतकर, भ्राता लक्ष्‍मण की अमृत त्रिवेदी, भरत की चेतन मिश्रा, शत्रुध्‍न की साई चंदेल, हनुमान की पुराण्‍तक शर्मा द्वारा निभाई गई। जिसके बाद सभी स्‍वरूपों को भक्‍तों द्वारा अपने कंधे पर बैठाकर ताप्‍ती तट स्थित लक्ष्‍मीनारायण मंदिर ले जाया गया । भगवान श्रीराम के राज्‍याभिषेक की झांकी देखने सैकडो की संख्‍या में दर्शक उपस्थित रहे। जिसके उपंरात श्रीरामलीला के समापन की घोषणा की गई।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News