Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शिवा पुलिस 11 बनी सनातन कप की विजेता

By
On:

खबरवाणी

शिवा पुलिस 11 बनी सनातन कप की विजेता

मुलताई। पवित्र नगरी मुलताई मे
10 अप्रैल से अनंत ऑटोमोबाइल्स के तत्वावधान मे चल रही जिला स्तरीय रात्रि कालीन ऑक्शन बेस क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन दो सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबला खेला गया। इस अवसर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी दिव्यांग भारतीय टीम के पूर्व कप्तान गुरदास राउत ने मैदान पर उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पहला सेमी फाइनल मुकाबला केसी आमला और बैतूल मर्चेंट के बीच खेला गया। इस मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मां ताप्ती बजरंग अखाड़ा मुलताई के देवीराम पहलवान ,कपिल खंडेलवाल ,गोलू ओंकार ,रोहित माहोर आदि पहलवानों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया ,इस सेमीफाइल मुकाबले में बैतूल मर्चेंट ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया जो कि एक दम सही साबित हुआ। केसी आमला की टीम निर्धारित 8ओवर में मात्र 30रन ही बना पाई। आमला की ओर से कोई भी खिलाड़ी दहाई का अंक नहीं पार पाया. इस मैच में टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक दिनेश देवले द्वारा लगाई गई ,लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैतूल मर्चेंट की टीम ने आसानी से 3 ओवर में बहुत आसानी से लक्ष्य को प्राप्त किया शानदार गेंदबाजी के लिए दिनेश देवले को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
रात्रिकालीन टेनिस बॉल टूर्नामेंट का द्वितीय सेमीफाइनल मुकाबला एच एम एकता मुलतापी और बैतूल शिवा पीपी के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीत कर एचएम एकता मुलतापी की टीम ने निर्धारित 8ओवर में मात्र 60 रन बनाए टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार टीम का इतना आसान लक्ष्य शिवा पीपी ने मात्र 1विकेट खो कर 6ओवर में लक्ष्य को प्राप्त किय। शिवा पीपी की ओर से कौशिक मक्कल ने शानदार 42रन की पारी खेल कर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया और मैन ऑफ द मैच बने। टूर्नामेंट का फ़ाइनल मुकाबला शिवा पीपी और बैतूल मर्चेंट के बीच हुआ।इसमें शिवा पीपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8ओवर में 5विकेट के नुकसान पर 62रन का टारगेट दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैतूल मर्चेंट की टीम मात्र 40रन ही बना पाई और बड़ी आसानी से शिवा पीपी लिजेंट इस सनातन कप मुलतापी 2026, की विजेता बनी ,फाइनल मैच मे मेन आफ द मैच आर्यन चिमटे टीम के कप्तान रहे ।।प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट भानु ठाकुर बने ,बेस्ट बॉलर रितेश कावड रहे ,बेस्ट बल्लेबाज भानु ठाकुर ,बेस्ट फिल्डर गोविंद गलफत , इमर्जिग प्लेयर तुषार परिहार बने।टूर्नामेंट में प्रथम विजेता को 1लाख रुपए का नगद पुरस्कार उपेंद्र पाठक द्वारा दिया गया।वही पहली ट्रॉफी नीरज ठाकरे द्वारा प्रदान की गई।वही द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपए श्री खाटू श्याम भक्त मंडल मुलतापी द्वारा प्रदान किया गया। द्वितीय ट्राफी भी नीरज ठाकरे द्वारा प्रदान की।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News