Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

झिरी शिव धाम मार्ग पर मुरम के नाम पर मिट्टी डाले जाने से शिव भक्त नाराज

By
On:

खबरवाणी

झिरी शिव धाम मार्ग पर मुरम के नाम पर मिट्टी डाले जाने से शिव भक्त नाराज

मुलताई। प्रभात पट्टन के झिरी शिव धाम मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर शिव भक्तों और झिरी शिव धाम समिति द्वारा लगातार आवाज उठाई जा रही है। मार्ग की तत्काल मरम्मत के लिए विधायक द्वारा मुरम डालने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन मौके पर मुरम की जगह मिट्टी डाले जाने से शिव भक्तों में नाराजगी है।जानकारी के अनुसार, विधायक द्वारा सड़क की मरम्मत के लिए 2 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वहीं ग्राम पाबल पंचायत के सरपंच नरेश पंडोले के अनुसार, मार्ग पर करीब 30 से 40 ट्रॉली मुरम डाला जाना है। इसके बावजूद मौके पर मुरम की जगह मिट्टी डाले जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शिव भक्तों का कहना है कि बारिश के कारण मार्ग पर पहले से ही कीचड़ की समस्या बनी हुई है। ऐसे में मिट्टी डालने से बारिश के दौरान मार्ग और अधिक दलदलयुक्त हो सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर निर्देशानुसार मुरम डलवाने की मांग की है। साथ ही मार्ग के स्थायी समाधान के लिए डब्ल्यूबीएम सड़क और उचित जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग भी की है।
For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News