Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Shiv Bhakton Ki Seva – शिव भक्तों की सेवा में जुटेंगे बडोरा वासी 

By
On:

स्वच्छता जागरूकता रैली में लोगों ने लिया संकल्प, पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा है 12 दिसंबर से

बैतूल – Shiv Bhakton Ki Seva – भगवान भोलेनाथ की शिवपुराण कथा के लिए पूरा बैतूल शिवमय और सेवामय होते जा रहा है। आम लोग स्वमेव सेवा और स्वच्छता के लिए आगे आ रहे हैं।आज स्वच्छता सेवा रैली में यह बात सामने आई।

गौरतलब है कि आगामी 12 दिसंबर से 18 दिसंबर तक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा किलेदार गार्डन में होने जा रही है। इसके लिए आज 18 दिसंबर शुक्रवार को सुबह 11 बजे कथास्थल से एक रैली मां ताप्ती शिवपुराण कथा समिति और ग्रीन टाइगर ने मिलकर निकाली। इसमें कथास्थल से बडोरा चौक तक झंडे-बैनर लेकर निकले शिवभक्तों ने सभी दुकानदार और घरों के लोगों से साफ सफाई, प्याउ-शौचालय आदि की व्यवस्था करने की अपील की। सभी लोगों ने एक स्वर में कथा सुनने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए हर तरह की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।

शनिवार को होगा सुंदरकांड(Shiv Bhakton Ki Seva)

कथास्थल पर शनिवार 19 नवंबर को शाम 7 बजे सुंदरकांड का आयोजन शिवपुराण कथा समिति के व्दारा किया गया है। समिति के संयोजक राजा ठाकुर ने सुंदरकांड में सभी शिवभक्तों से शामिल होने की अपील की है।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News