Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कोविड से उबरीं शिल्पा शिरोडकर, फैंस को कहा- अब अच्छा महसूस कर रही हूं, शुक्रिया सबका

By
On:

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व 'बिग बॉस 18' प्रतियोगी शिल्पा शिरोडकर ने कोविड-19 से ठीक होने की खबर की घोषणा की है। अभिनेत्री के स्वास्थ्य में सुधार की खबर से उनके प्रशंसक काफी राहत महसूस कर रहे हैं।

शिल्पा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए लिखा, "आखिरकार, ठीक हो गई, अच्छा महसूस कर रही हूं, आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। सुपर हैप्पी थर्सडे।" बता दें कि शिल्पा ने 19 मई को अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर लोगों को दी थी। उन्होंने न सिर्फ अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी, बल्कि प्रशंसकों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी।

शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "नमस्ते दोस्तों! मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। सुरक्षित रहें और मास्क पहनें।" शिल्पा को यह दूसरी बार कोविड हुआ है। इससे पहले साल 2021 में भी उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही तेलुगु फिल्म 'जटाधारा' में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए सोनाक्षी सिन्हा तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। यह एक अखिल भारतीय तेलुगु-हिंदी अलौकिक फंतासी थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में शिल्पा और सोनाक्षी के साथ-साथ सुदिरे बाबू, रवि प्रकाश, दिव्या विजय और रेन अंजलि भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

शिल्पा के करियर पर नजर डालें तो शिल्पा ने बॉलीवुड में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। साल 1989 में वह फिल्म 'भ्रष्टाचार' में नजर आईं। साल 1991 में उन्होंने अमिताभ बच्चन और रजनीकांत के साथ फिल्म 'हम' में काम किया। इसके अलावा उन्होंने 'किशन कन्हैया', 'योद्धा', 'बेनाम बादशाह', 'दो मतवाले', 'दंडनायक', 'आंखें', 'गोपी-किशन', 'बेवफा सनम', 'खुदा गवाह', 'अपराधी', 'हम हैं बेमिसाल', 'मृत्युदंड' जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।

शिल्पा मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं। उन्होंने 1992 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और ताज जीता था। उनकी बहन नम्रता शिरोडकर भी मिस इंडिया रह चुकी हैं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News