खबरवाणी
शांताराम ओमकार चौधरी को मिला रामजी महाजन सम्मान
माली समाज ने किया हृदय से अभिनंदन
बुरहानपुर। ग्राम बमभाड़ा निवासी शांताराम ओमकार चौधरी को भोपाल मे महात्मा फुले भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रामजी महाजन सम्मान से सम्मानित किया गया। समाज के प्रति उनके योगदान एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान मिलने पर माली समाज ने शांताराम ओमकार चौधरी का हृदय से अभिनंदन एवं स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। समाजजनों ने कहा कि यह सम्मान न केवल श्री चौधरी का, बल्कि संपूर्ण माली समाज के लिए गौरव की बात है।





