Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके के जन्मदिवस पर सेवा कार्यों का आयोजन

By
On:

खबरवाणी

विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके के जन्मदिवस पर सेवा कार्यों का आयोजन

स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण, आंगनबाड़ियों में बच्चों को कराया अल्पाहार

भौंरा। क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके के जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार सुबह विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भौंरा से हुई, जहां भर्ती मरीजों एवं उपस्थित लोगों को फल वितरित किए गए। इसके पश्चात पंचायत परिसर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को अल्पाहार कराया गया। कार्यक्रम के तहत नगर की विभिन्न आंगनबाड़ियों में भी पहुंचकर बच्चों को फल एवं बिस्किट वितरित किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर जागरूकता का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भूपेंद्र सिंह उईके, सरपंच मीरा धुर्वे, उपसरपंच महेंद्र सिरोठिया, जय किशोर मिश्रा, राजू पंडाग्रे, मनीष खंडेलवाल, सुनील राठौर, दीपक वर्मा, उत्तम वर्मा, प्रीतम जोगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह उईके ने कहा कि विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके सदैव क्षेत्र की जनता की सेवा और विकास के लिए समर्पित रही हैं। उनके जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ियों में फल वितरण और अल्पाहार कार्यक्रम आयोजित किए गए, ताकि जरूरतमंदों एवं बच्चों तक सकारात्मक संदेश पहुंच सके। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और जनहित के कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News