ऑटो डेस्क: सितम्बर में लांच होगी xuv 400 इलेक्ट्रिक कार ये होगी खुबिया।भारतीय बाजार में Mahindra अगले महीने 6 सितंबर को अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार SUV को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसको लॉन्च करने की पुरी तैयारी कर ली है। हालांकि अभी तक महिंद्रा XUV 400 (Mahindra XUV400) की सटीक स्पेसिफिकेशन की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन इसकी लंबाई 4.2-मीटर होगी। वहीं इसकी तुलना ICE-संचालित XUV300 है। भारतीय बाजार में इसकी टक्कर Nexon EV से है। आपको बता दें Nexon EV की लंबाई 3.9 मीटर है। इसमें बढ़ी हुई लंबाई और व्हीलबेस इसको काफी बदल देता है।
सितम्बर में लांच होगी xuv 400 इलेक्ट्रिक कार ये होगी खुबिया।
इंजन
महिंद्रा की XUV400 में दो बैटरी विकल्पों के साथ आने की उम्मीद है। इसके साथ इसमें एक बेहतर ड्राइविंग रेंज भी मिलने की उम्मीद है। एक बार फुल चार्ज होने पर ये कार 350-400 किमी चलने का दावा करती है। इसकी तुलना में नेक्सॉन ईवी और नेक्सॉन ईवी मैक्स की एआरएआई रेंज 312 किमी और 437 किमी प्रति चार्ज पर रेट किया गया है।

मोटर
Mahindra XUV400 सिगल मोटर द्वारा संचालित किया जाएगा। इसके लगभग 150 bhp देने की उम्मीद है। आपको बता दें कंपनी इस कार में कई बेहतरीन सुविधाएं दे सकती है। ये महिंद्रा की नए जमाने वाली कार है। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 125 लाख से 20 लाख रुपये तक की हो सकती है। वहीं भारतीय बाजार में इस, कार मुकावला टाटा नेक्सॉन ईवी, एमजी जेडएस ईवी गाड़ियों से होगा।
सेफ्टी फीचर्स
कंपनी अपनी इस कार में सेफ्टी को लेकर एड्रेनो एक्स कनेक्टेड कार एआई तकनीक के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दे सकती है। इसके साथ ही ये इलेक्ट्रिक एसयूवी ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) से भी लैस हो सकती है। कंपनी ने INGLO EV स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित अपनी आने वाली पांच इलेक्ट्रिक एसयूवी का अनावरण किया है। कंपनी अपने इन मॉडलों को XUV.e और BE के माध्यम से बेचेगा। कार निर्माता कंपनी ने ये पुष्टि की है कि Mahindra XUV.e8दिसंबर 2024 में ब्रिकी के लिए जाएगी और पहली BE SUV अक्टूबर 2025 में लॉन्च करेगी।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.