Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

गौवंश तस्करी मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By
On:

खबरवाणी

गौवंश तस्करी मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्रामो से होकर गौवंश महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाने के मामले मे मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा बुधवार को गिरफ्तार किया है। टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया बीते 3 फरवरी 2026 की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि एक बोलेरो पिकअप एमपी 04 वायजे 3854 में गौवंश को क्रूरतापूर्वक भरकर वध हेतु अमरावती ले जाया जा रहा है। सूचना पर गौ रक्षा समिति के सदस्यों एवं पुलिस द्वारा लावाघोघरी मार्ग पर तत्काल नाकाबंदी की गई।नाकाबंदी के दौरान उक्त वाहन चालक ने रुकने के बजाय तेज गति से भागने का प्रयास किया, जिसका पीछा किया गया। पीछा करने पर मुलताई के पास वाहन का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया। तलाशी लेने पर वाहन में 12 नग गौवंश अमानवीय स्थिति में बंधे हुए पाए गए।पुलिस द्वारा इस मामले मे आरोपियों के खिलाफ गौवंश प्रतिषेध अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। घटना के बाद मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया था।इस मामले मे फरार चल रहे मुख्य आरोपी इरफ़ान पिता अफरोज खान 27 वर्ष निवासी इमाम नगर नागपुर रोड अमरावती को पुलिस द्वारा बुधवार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार, सउनि विजय जोठे, प्रधान आरक्षक गजराज, आरक्षक विवेक, आरक्षक गोपाल एवं आरक्षक संजीत की सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News