खबरवाणी
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश पटेल जग्गू काका का निधन अंत्येष्टि कल
आठनेर। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ योगेश पटेल के पिता श्रीनगर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जन-जन के लाडले क्षेत्र में जग्गू काका के नाम से प्रसिद्ध उन्नत कृषक श्री जगदीश पटेल लहरपुरे का आज 3:00 बजे के लगभग निधन हो गया जिससे नगर में शोक की लहर है इस संबंध में पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी अंत्येष्टि कल नगर के ताप्ती झीरा मोक्ष धाम पर सामाजिक रीति रिवाज के साथ होगी इस संबंध में उनके अनुज भ्राता श्री धनराज जी पटेल ने बताया कि वह कुछ दिनों से स्वस्थ थे और आज उन्होंने 3:00 बजे के लगभग अंतिम सांस ली श्री पटेल ने बताया कि उनके परिवार में तीन भाई उनकी चार पुत्री एक पुत्र सहित भरा पूरा परिवार है ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और श्री चरणों में उन्हें स्थान प्रदान करें





