Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

School Closed 3 September: 3 सितंबर को कई राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल, जानिए किन जिलों में लगी छुट्टी

By
On:

School Closed 3 September: लगातार बारिश और नदियों के उफान से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश तक कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने 3 सितंबर 2025 (बुधवार) को कई जगहों पर स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। हालांकि, अभिभावकों से अपील की गई है कि बच्चों को भेजने से पहले अपने-अपने स्कूल से एक बार पुष्टि जरूर कर लें।

पंजाब के सभी स्कूल रहेंगे बंद

पंजाब में लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति है। पहले 27 से 30 अगस्त तक स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई थी, लेकिन बारिश न रुकने पर छुट्टी को बढ़ाकर 3 सितंबर तक कर दिया गया। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी और बताया कि राज्य के सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल 3 सितंबर तक बंद रहेंगे।

गाज़ियाबाद, मेरठ और मथुरा में भी छुट्टी

उत्तर प्रदेश में भी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। गाज़ियाबाद में नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल 3 सितंबर को बंद रहेंगे। मेरठ में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते कक्षा 8 तक के बच्चों को अवकाश दिया गया है। वहीं, मथुरा में भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने आदेश जारी कर सभी स्कूलों को 2 दिन के लिए बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़िए:Nokia का नया 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च – दमदार फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ

चंडीगढ़ और हरियाणा के झज्जर में बंद रहेंगे स्कूल

लगातार बारिश के कारण चंडीगढ़ में भी 3 सितंबर को स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि, आदेश में कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर स्टाफ को गैर-शिक्षण कार्य के लिए बुलाया जा सकता है। हरियाणा के झज्जर जिले में भी सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News