खबरवाणी
सारनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.783 किलो गांजा जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
खबर वाणी न्यूज़ रफीक
सारनी। थाना सारणी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 4.783 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी तथा एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 मई को पुलिस को दो अलग-अलग मुखबिर सूचनाएं मिलीं। पहली सूचना पर पुलिस टीम ने बगडोना हवाई पट्टी के पास घेराबंदी कर बबलू धुर्वे पिता रावन धुर्वे, उम्र 38 वर्ष, निवासी बगडोना बस्ती थाना सारणी को गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। आरोपी के कब्जे से 2.908 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।
वहीं दूसरी कार्रवाई में राखड़ डेम पार्किंग के पास से शेख फरीद पिता शेख शहीद, निवासी नगर पालिका के पास सारणी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 1.875 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी सरवन पिता फुलकर परते, निवासी ढुमकाढाना छतरपुर (सारणी) की तलाश जारी है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सारणी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक मनोज उईके, प्रीति पालेवार, प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके, किशनलाल सेलू तथा आरक्षक देवलाल धुर्वे, मोहित भाटी, रविमोहन, आनंद कसोटिया और मोनू उईके की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।





