Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सारनी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

By
Last updated:

खबरवाणी

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सारनी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में सारणी पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में प्रस्तुत किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन के सख्त निर्देशों के तहत की गई, जिनमें महिला एवं बालिकाओं से जुड़े अपराधों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 मई 2026 को पीड़िता ने थाना उपस्थित होकर आरोपी गौतम धुर्वे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उस पर डरा-धमकाकर बार-बार दुष्कर्म करने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सारणी में संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी गौतम पिता जंगलसा धुर्वे (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम बाकुड, थाना सारणी, जिला बैतूल को 24 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक प्रीति पालेवार एवं आरक्षक वर्षा नागले की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना की गई है।
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने आमजन से अपील की है कि महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले किसी भी अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो सके।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News