खबरवाणी
दुष्कर्म के आरोपी को सारनी पुलिस ने किया गिरफ्तार
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी। महिला संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सारनी पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को छिंदवाड़ा जिले के डुंगरिया से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 4 अगस्त 2026 को पीड़िता ने थाना सारनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह पिछले 4-5 वर्षों से जुनैद पिता इस्ताक खान को जानती थी। पीड़िता के अनुसार, जब वह 17 वर्ष की थी, तब आरोपी ने शादी का झांसा देकर प्रेमनगर स्थित पावर प्लांट के एक कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
रिपोर्ट के आधार पर थाना सारनी में अपराध क्रमांक 245/2026 के तहत धारा 64(2)(एम), 69 बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस टीम ने आरोपी जुनैद पिता इस्ताक खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी जगजीवन नगर पाथाखेड़ा, थाना सारनी को डुंगरिया, थाना जुन्नारदेव, जिला छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया। आरोपी को 4 सितंबर 2026 को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारनी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सारनी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक एवं पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी मनोज कुमार उईके, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, आरक्षक राकेश करपे एवं आरक्षक रविमोहन की भूमिका रही।





