Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

संजीव कुमार झा होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

By
On:

मध्यप्रदेश को नया मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मिलने जा रहा है। 1996 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव कुमार झा को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। झा वर्तमान में राजस्व मंडल (रेवेन्यू बोर्ड) में सदस्य के रूप में पदस्थ हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य शासन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।  संजीव कुमार झा की नियुक्ति के साथ ही यह तय हो गया है कि वर्तमान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह की प्रशासन में वापसी होगी। सुखवीर सिंह 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्होंने अगस्त 2024 में पदभार संभाला था। वे लगभग साढ़े आठ महीने तक इस पद पर रहे।
बताया जा रहा है कि सुखवीर सिंह की पदस्थापना के कुछ ही समय बाद राज्य शासन ने निर्वाचन आयोग को फेरबदल का प्रस्ताव भेजा था, जिस पर अब सहमति मिल गई है। संजीव कुमार झा को भी रेवेन्यू बोर्ड में अगस्त 2024 में ही भेजा गया था, और अब उनकी भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में वापसी हो रही है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News