Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

अंडर-17 बालिका खो-खो में सालीमेट हाईस्कूल जिला विजेता, अब संभाग में दिखाएगी दम

By
On:

खबरवाणी

अंडर-17 बालिका खो-खो में सालीमेट हाईस्कूल जिला विजेता, अब संभाग में दिखाएगी दम

शाहपुर विकासखंड की टीम ने भीमपुर और चिचोली को हराकर हासिल की लगातार जीत

भौंरा । अंडर-17 बालिका खो-खो प्रतियोगिता में शाहपुर विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल सालीमेट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। 19 सितंबर को चिचोली के नशिराबाद में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सालीमेट की बालिकाओं ने पहले भीमपुर और फिर चिचोली की टीम को हराकर जिला विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस सफलता के साथ टीम का चयन अब संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहां वह जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। इससे पहले 18 सितंबर को आयोजित विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में भी सालीमेट की अंडर-17 बालिका टीम विजेता रही थी। विकासखंड स्तर पर मिली सफलता के बाद टीम ने जिला प्रतियोगिता में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। पहले मुकाबले में भीमपुर को शिकस्त देने के बाद टीम ने चिचोली के खिलाफ भी जीत दर्ज की और जिला स्तर पर विजेता बनी।
प्रभारी प्राचार्य प्राणनाथ तिवारी ने बताया कि बालिका खिलाड़ियों ने पूरी प्रतियोगिता में बेहतर तालमेल, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया। विकासखंड के बाद जिला स्तर पर मिली यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। अब टीम संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में खंडवा संभाग का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयारी करेगी।

सालीमेट हाईस्कूल की बालिका टीम की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने खिलाड़ियों एवं प्रभारी को बधाई देते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News