Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

विधायक गंगा सजन सिंह ऊईके के निवास भौरा पर साध्वी रंजना दीदी का आगमन, वृक्षारोपण भी किया

By
On:

खबरवाणी

विधायक गंगा सजन सिंह ऊईके के निवास भौरा पर साध्वी रंजना दीदी का आगमन, वृक्षारोपण भी किया

शाहपुर – हलहारीणी अमावस्या के पावन अवसर पर आज विधायक गंगा सजन सिंह ऊईके के गृह निवास भौरा पर आध्यात्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र की प्रेरणास्रोत साध्वी रंजना दीदी का आत्मीय आगमन हुआ।
अंतर्राष्ट्रीय भागवत कथा एवं राम कथा की सरस वक्ता तथा सामाजिक एवं महिला सशक्तिकरण की प्रखर कार्यकर्ता साध्वी रंजना दीदी का आरती उतारकर, तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र एवं भगवान महाकाल का छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में हलहारीणी अमावस्या के अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का संदेश देते हुए उपस्थित जनों ने मिलकर पौधे लगाए।
विधायक गंगा सजन सिंह ऊईके ने कहा कि साध्वी रंजना दीदी का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी है।
इस दौरान नगर परिषद शाहपुर अध्यक्ष रोहित विक्की नायक, एल्डरमैन अरुण तिवारी, कमलकिशोर परसाई, भौरा सरपंच मीरा धुर्वे, जनपद सदस्य सुधीर नायक, पार्षद आशीष शुक्ला, उत्तम वर्मा, अनिल जैन, ओमप्रकाश गुप्ता, जयकिशोर मिश्रा, मोहित अग्रवाल, हरिओम यादव, मधु यादव, देवेंद्र गुप्ता वकील, उमाकांत शेठे सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News