Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Sadak Ho Rahi Damage : बारिश से धंसक रहे हैं सडक़ के शोल्डर

By
On:

Sadak Ho Rahi Damageलगातार हो रही बारिश से ताप्ती घाट में भी पहाड़ों से सडक़ पर आ रहे पानी के बहाव से सडक़ के शोल्डर भरभराकर धंसने लगे हैं जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना घटित हो सकती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेट हाईवे खेड़ी-परतवाड़ा मार्ग पर काशी तालाब के बाढ़ का पानी ओव्हर फ्लो होने से पानी सडक़ पर से होकर बह रहा है जिससे सडक़ की साइड का कटाव इतना ज्यादा हो गया है कि सडक़ किनारे बड़ी सी खाई बन गई है। तालाब का ओव्हर सही होने के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है जिससे स्टेट हाईवे की पटरी लगातार धंसक रही है। बताया गया है कि काशी तालाब के ओव्हर फ्लो की नाली को कांक्रीट डालकर बंद कर दिया गया है। मोतीढाना के ग्रामीणों ने इस अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News