Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, समाधान की मांग

By
On:

खबरवाणी

ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, समाधान की मांग

बुरहानपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग द्वारा प्रतिदिन लगभग ढाई से तीन घंटे तक बिजली कटौती किए जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम बिरोदा भारतीय किसान संघ ग्राम समिति के अध्यक्ष अरुण महाजन ने बताया कि सुबह से देर रात तक बिजली 10 से 12 बार बंद हो जाती है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने बताया कि विशेष रूप से शाम 6 बजे से 9 बजे के बीच, जब अधिकांश घरों में महिलाएं भोजन तैयार करती हैं, उसी समय बिजली बंद रहने से सबसे अधिक परेशानी होती है। बार-बार बिजली आने-जाने से घरेलू कार्यों के साथ-साथ किसानों और छोटे व्यवसायों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

भारतीय किसान संघ ने कहा कि जिले के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में यही स्थिति बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष बढ़ रहा है। संघ ने शासन एवं प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा बार-बार होने वाली बिजली कटौती की समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान किया जाए।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News