Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

गर्मी में राहत, दुकानों पर पेड़ की प्राकृतिक छाया

By
On:

खबरवाणी

गर्मी में राहत, दुकानों पर पेड़ की प्राकृतिक छाया

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। नगर पालिका सारणी क्षेत्र के शोभापुर कॉलोनी स्थित शॉपिंग सेंटर में एक पेड़ पिछले कई वर्षों से दुकानदारों और राहगीरों के लिए प्राकृतिक छाया का बड़ा सहारा बना हुआ है। करीब 20–25 साल पहले एक छोटी पौध के रूप में लगाया गया यह पेड़ आज इतना विशाल हो चुका है कि उसकी घनी शाखाएं पूरे साल दुकानों को ढककर ठंडक प्रदान करती हैं।
इस पेड़ को उदय राम ने अपनी दुकान के सामने लगाया है । समय के साथ यह पेड़ लगातार फैलता गया और अब इसकी शाखाएं इतनी चौड़ी हो गई हैं कि दुकानों के सामने टेंट जैसी छाया बन जाती है। गर्मी के मौसम में जहां आसपास के इलाकों में तेज धूप से लोग परेशान रहते हैं, वहीं इस पेड़ के नीचे ठंडक बनी रहती है। बारिश के दौरान भी यह पेड़ दुकानों को काफी हद तक बचाव देता है, जिससे व्यापारियों और राहगीरों को राहत मिलती है।
पेड़ की बढ़ती शाखाओं को संभालने के लिए दुकानदारों ने नीचे पाइप और सहारे भी लगा रखे हैं, ताकि शाखाएं टूटने से बचें और व्यवस्थित तरीके से फैल सकें। यह पेड़ न केवल पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ाता है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह के पेड़ हर कॉलोनी और बाजार में लगाए जाने चाहिए, ताकि गर्मी में राहत मिले और पर्यावरण भी संतुलित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News