Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, माधव फैंस क्लब का निशुल्क प्याऊ दो माह से संचालित

By
On:

खबरवाणी

भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, माधव फैंस क्लब का निशुल्क प्याऊ दो माह से संचालित

भौंरा। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से माधव फैंस क्लब द्वारा नगर के भौंरा-बीजादेही मार्ग पर पिछले दो माह से निशुल्क प्याऊ संचालित किया जा रहा है। प्याऊ पर प्रतिदिन मटकों में ठंडा एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे राहगीरों, मजदूरों, वाहन चालकों एवं स्थानीय नागरिकों को गर्मी से राहत मिल रही है।
माधव फैंस क्लब के सदस्य एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा भौंरा मंडल अध्यक्ष दिलीप माधव ने बताया कि क्लब द्वारा हर वर्ष ग्रीष्मकाल में सामाजिक सेवा के रूप में निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की जाती है। बढ़ते तापमान को देखते हुए इस वर्ष भी दो माह पूर्व प्याऊ प्रारंभ किया गया था, जिसका लाभ प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानव सेवा और प्यासे लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है तथा इसी भावना से क्लब के सदस्य लगातार इस सेवा अभियान में योगदान दे रहे हैं।
प्याऊ के संचालन और व्यवस्थाओं में महादेव मर्सकोले, बबलू कावरे सहित क्लब के अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। क्लब सदस्यों ने बताया कि गर्मी का प्रभाव बने रहने तक यह निशुल्क जलसेवा अभियान निरंतर जारी रहेगा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News