Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कोसमी क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा जुए का फड़? बड़ोरा, भयावाड़ी व भडूश क्षेत्र के नाम भी चर्चा में उपशीर्षक

By
Last updated:

खबरवाणी

कोसमी क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा जुए का फड़? बड़ोरा, भयावाड़ी व भडूश क्षेत्र के नाम भी चर्चा में
उपशीर्षक:

ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम जुए के संचालन की चर्चा, कार्रवाई नहीं होने से उठ रहे सवाल

बैतूल/
कोसमी क्षेत्र सहित बड़ोरा, भयावाड़ी, भडूश एवं आसपास के इलाकों में कथित रूप से जुए के फड़ संचालित होने की चर्चाएं तेज हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कृष्णा उर्फ किरी शरद नामक व्यक्ति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जुआ संचालित किए जाने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कोसमी क्षेत्र में किसी मोहित के खेत में लंबे समय से धड़ल्ले से जुए का खेल संचालित हो रहा है, जहां दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं।
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि इन स्थानों पर देर रात तक गतिविधियां देखी जा रही हैं, जिससे आसपास के ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि जुए के कारण युवाओं में गलत प्रवृत्ति बढ़ रही है और कई परिवार आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन एवं पुलिस विभाग से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर यदि कहीं अवैध जुए का संचालन हो रहा है तो संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। क्षेत्र में चर्चा है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह अवैध गतिविधि और बढ़ सकती है।
क्या कहते हैं नियम?
सार्वजनिक अथवा अवैध रूप से जुआ खिलाना और जुआ खेलना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस को सूचना मिलने पर छापामार कार्रवाई कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जा सकता है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News