Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Raja Thakur Ne Ki Aamsabha : राजा ठाकुर के पक्ष में हुई विशाल आमसभा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण हुए शामिल

By
On:

बैतूल{Raja Thakur Ne Ki Aamsabha} – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशी निर्वाचन क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं जिससे गांव में भी चुनावी माहौल निर्मित होने लगा है। जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 18 से भाजपा समर्थित दुर्गाचरण सिंह उर्फ राजा ठाकुर के पक्ष में मंगलवार की शाम झल्लार और आमला में विशाल आमसभा का आयोजन किया गया।

इस आमसभा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मतदाता पहुंचे। आमसभा में पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल, पूर्व विधायक शिवप्रसाद राठौर, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण गुगनानी, भैंसदेही के भाजपा नेता प्रदीप सिंह किलेदार, अनिल सिंह ठाकुर, केसर लोखण्डे के अलावा बैतूल के भाजपा नेता राजसिंह परिहार ने आमसभा को संबोधित किया। नेतागणों ने अपने संबोधन में राजा ठाकुर के चुनाव चिन्ह दो पत्ती पर मोहर लगाकर भारी बहुमतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए श्री ठाकुर को विजयी बनाए।

राजा ठाकुर ने अपने संबोधन में मतदाताओं से कहा कि उनके द्वारा मौका दिया जाने पर वह हमेशा इस क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहेंगे। ग्रामीणों की समस्याओं के साथ ही मूलभूत सुविधाएं, पेयजल समस्या, सडक़, शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार को लेकर भी कार्य करेंगे ताकि क्षेत्र में गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी दूर हो सके।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News