Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ग्राम बिसनूर में बारिश व ओलावृष्टि , फसलों पर संकट, जनजीवन प्रभावित

By
On:

खबरवाणी

ग्राम बिसनूर में बारिश व ओलावृष्टि , फसलों पर संकट, जनजीवन प्रभावित,

प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम बिसनूर, जामठी सवासन बलौरा गरव्हा रगडगाव सहित अन्य गाव में तेज बारिश के हुई एवं बिसनुर मे तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई जिससे किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। शाम 4:00 बजे तेज हवा और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। अचानक आई इस प्राकृतिक घटना ने जहां एक और भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर फसलों को एवं महुआ व आम के बार को भारी नुकसानी की आशंका खड़ी कर दी है। अचानक हुई तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि में किसी प्रकार की जान माल के नुकसान की अब तक कोई खबर नहीं है । इन दिनों किसानों द्वारा फसल कटाई और गहाई का कार्य चल रहा है, ऐसे में बारिश और ओलावृष्टि से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिन किसानों की फसल कटाई शेष है, उन्हें फसल नुकसान से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। शासन द्वारा पूर्व में मौसम संबंधी सूचना जारी कर दी गई है जिसमें बैतूल जिले सहित अन्य जिलों में बारिश और तेज हवाओं की जानकारी दी गई है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News