Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जन्माष्टमी पर ज्ञान योग के मार्ग पर चलकर स्वयं को पावन बनाए 

By
On:

खबरवाणी

जन्माष्टमी पर ज्ञान योग के मार्ग पर चलकर स्वयं को पावन बनाए 

मुलताई। नगर के ज्ञानसूर्य भवन ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी मालती दीदी जी के गरिमामय सान्निध्य में अत्यंत हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान के स्थानीय सेवाकेंद्र के सभी भाई-बहन विशेष रूप से उपस्थित रहे, उपस्थित भाई बहनों का दिव्य व अलौकिक श्रृंगार किया गया। मालती दीदी ने सभी को ज्ञान-योग के मार्ग पर चलकर स्वयं को पावन बनाने और सतयुगी श्रीकृष्ण के दैवीय कुल में जन्म लेने हेतु श्रेष्ठ पुरुषार्थ करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा श्रीकृष्ण के अवतरण का वास्तविक आध्यात्मिक रहस्य समझाया गया। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण संपूर्ण पावन, सोलह कला संपूर्ण और मर्यादा पुरुषोत्तम थे। आज के समय में उनके चरित्र को अपने जीवन में उतारकर स्वयं को विकारों से मुक्त करना और आंतरिक पवित्रता को अपनाना ही सच्ची जन्माष्टमी मनाना है।समारोह में श्रीकृष्ण के सर्वश्रेष्ठ और निश्चल प्रेम को दर्शाते हुए बेहद सुंदर और भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किए गए। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बीके रश्मि, बीके दीप्ति, कुमारी गरिमा ने अपनी उत्कृष्ट नृत्य कला से समां बांध दिया और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही, बाल-गोपाल की मनमोहक झांकी भी सजाई गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में केक काटकर सभी को पवित्र माखन-मिश्री का भोग वितरित किया गया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News