Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

संत रविदास जयंती पर निकाली शोभायात्रा, हुए कई कार्यक्रम

By
On:

खबरवाणी

संत रविदास जयंती पर निकाली शोभायात्रा, हुए कई कार्यक्रम

मुलताई। नगर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। वहीं मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सुबह भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना से किया गया जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओ ने हिस्सा लिया।इस अवसर पर ताप्ती तट स्थित संत रविदास मंदिर से शोभायात्रा निकाली,जो ताप्ती परिक्रमा मार्ग से फव्वारा चौक होते हुए मुख्य मार्ग से गांधी चौक होते वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची।जहां पर गरिमामय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि नगर में समाज के सामाजिक कार्यों के लिए भूमि उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 8 के प्रतिभावान बालक नभय कमलेश मोहबे ने गुरु रविदास जी के जीवन और उनके सामाजिक संदेशों पर अपने सुंदर एवं प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा। साथ ही छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
इस अवसर पर समाज के सभी सदस्यों ने एकमत होकर शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कक्षा 8,10, 12 के प्रतिभावान विद्यार्थियों जिन्होंने शैक्षणिक सत्र में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गणेश मोहबे, मुकेश झा एवं ओमकार
टिटारे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए गुरु रविदास जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, शिक्षा जागरूकता और समाज उत्थान के संदेश के साथ हुआ।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News