खबरवाणी
स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 को लेकर बुरहानपुर में तैयारी तेज, दीवारों पर दिख रही स्वच्छता की वॉल पेंटिंग तस्वीर
बुरहानपुर — स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर बुरहानपुर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की कवायद अब जमीनी स्तर पर भी दिखाई देने लगी है.
निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की तैयारियों के अंतर्गत नगर निगम बुरहानपुर द्वारा व्यापक स्तर पर वॉल पेंटिंग (Wall Painting) और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। शहर की दीवारों को आकर्षक रंगों और कलाकृतियों से सजाकर स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है, ताकि शहर की सुंदर छवि प्रस्तुत की जा सके। ताप्ती नदी के राजघाट और सार्वजनिक स्थानों पर ‘वेस्ट टू वंडर’ (कबाड़ से कला) थीम के तहत वॉल पेंटिंग की जा रही है।
अन्य क्षेत्रों में वॉल पेंटिंग के जरिए नागरिकों को सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
निगम द्वारा की जा रही इन पेंटिंग्स का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना, शहर की सुंदरता बढ़ाना और स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर अंक ( 5 Star Rating) प्राप्त करना है। इन चित्रों में सूखे-गीले कचरे का पृथक सिंगल-यूज़ प्लास्टिक से परहेज और स्वच्छता के संदेश शामिल हैं। शहर के सार्वजनिक भवनों की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग और स्वच्छता संदेश उकेरे जा रहे हैं.
सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम प्रशासन को उम्मीद है कि सर्वेक्षण टीम सर्वेक्षण के लिए पहुंच चुकी है. इसे देखते हुए साफ-सफाई,सौंदर्यीकरण और जन जागरूकता अभियान को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
शनवारा चौराहा,राजघाट ताप्ती नदी शिकारपुरा थाना के पास गणपति नाका आदि स्थानों पर पेंटिंग के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है
शहर की दीवारों पर बनाई जा रही कलाकृतियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. कूड़ा डस्टबिन में डालें” जैसे संदेश प्रमुखता लिखकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. कई स्थानों पर कलाकृतियां बना कर स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है.
दीवारों पर बनी ये पेंटिंग न केवल शहर को सुंदर बनाएंगी, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार भी बनाएंगी.






