Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सारणी क्षेत्र में 9 घंटे बंद रही बिजली कोयला खदाने भी रही बंद 

By
On:
खबरवाणी

सारणी क्षेत्र में 9 घंटे बंद रही बिजली कोयला खदाने भी रही बंद 

सारनी नगर पालिका सारनी क्षेत्र में गुरुवार शाम अचानक आई तेज आंधी और बारिश के चलते विद्युत व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। शाम करीब 4 बजे सीएचपी साइड स्थित 33 केवी लाइन के तीन स्थानों पर तार टूट जाने और इंसुलेटर खराब होने के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद हो गई।बिजली गुल होने से सारनी सहित पाथाखेड़ा, शोभापुर कॉलोनी, बागडोना, चीपना और आसपास के क्षेत्रों में देर रात तक अंधेरा छाया रहा। अचानक आई इस समस्या के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, खासकर गर्मी और अंधेरे के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ।

बताया जा रहा है कि जंगल क्षेत्र में विद्युत लाइनों के पास पेड़-पौधे अधिक होने के कारण तेज आंधी में पेड़ों की टहनियां तारों पर गिर जाती हैं, जिससे इस प्रकार की घटनाएं बार-बार सामने आती हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि समय रहते लाइनों के आसपास की सफाई और पेड़ों की कटाई-छंटाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचा जा सके।

वहीं, भारी बारिश के कारण मौसम में थोड़ी ठंडक जरूर महसूस की गई, लेकिन बिजली बाधित रहने से लोगों को राहत कम ही मिल सकी।

बिजली विभाग (MPPGCL) के लगभग 12 अधिकारियों-कर्मचारियों ने WCL कर्मचारियों के साथ मिलकर लगातार प्रयास करते हुए खराबी को देर रात करीब 12:45 बजे सुधार लिया, जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News